Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: गंगा में डूबे इकलौते बेटे का शव देख फफक पड़े परिजन

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगा में डूबे अभिजीत की तलाश में शनिवार सुबह झूंसी में सर्च ऑपरेशन चला। जल पुलिस के जवानों ने छतनाग से लेकर नीवी तक जाल डाला। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने गंगा से अभिजीत का शव ढूंढ निकाला। इकलौते बेटे का शव देखकर परिजन फफक पड़े परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
उतरांव थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी मूलचंद्र पटेल की माता मनुराजी देवी का निधन हो गया था। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए झूंसी के छतनाग घाट पर परिजन पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे। मूलचंद्र का 14 वर्षीय इकलौता बेटा अभिजीत भी साथ में आया था। शाम को अंतिम संस्कार के बाद परिजन गंगा में स्नान करने लगे। इस बीच अभिजीत अचानक गंगा के बहाव में फंस गया। देखते ही देखते वह गंगा में समा गया। यह देख परिजन चीखने लगे। मूलचंद का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शुक्रवार रात तक उसका पता नहीं चला। शनिवार तड़के दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। जल पुलिस ने अभिजीत का शव गंगा से ढूंढ निकाला। जिससे देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad