Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: तेज रफ्तार ट्रक ने सवारियों से भरी टैंपो में मारी टक्कर, दो की मौत कई घायल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के शिवराजपुर में हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मची चीख पुकार से कोहराम मच गया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा गया,जहां दो लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायलों की हालत नाजुक देख उन्हें एसआरएन रेफर कर दिया गया। 

SV News

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे गौहनियां से एक टेंपो सवारियों को लादकर गौहनिया की तरफ आ रही थी। हाईवे पर शिवराजपुर पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार एक ट्रक ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टेंपो के परखचे उड़ गए और उसमे सवार लोग दूर जा गिरे। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना के बाद अफरातफरी मची रही। आननफानन में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। करीब आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक देख उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad