Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: स्नान के बाद जल भर रहा युवक गंगा में डूबा, तलाश में जुटी गोताखोर

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर इलाके के हनुमानगंज क्षेत्र के लीलापुर गंगा घाट पर स्नान करने आया एक युवक गंगा नदी के गहरे पानी में समा गया। स्नान करने के बाद जल भरते समय उसका पैर फिसल गया। इससे वह गहराई में चला गया। साथ में स्नान कर रहे युवक की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। गोताखोरों ने कई घंटे तक खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला।

SV News

मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के ढोकरी गांव निवासी अमरजीत पटेल उर्फ दीपू (20) पुत्र ओम प्रकाश अपने पड़ोसी अशोक के साथ गंगा स्नान करने के लिए भोजापट्टी लीलापुर गंगा घाट पर गया था। स्नान करके बाहर आने के बाद वह जल भरने के लिए गया था। इसी दौरान पैर फिसलने वह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते पानी में समा गया। साथ में स्नान कर रहे अशोक के शोरगुल मचाने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना पाकर हंडिया और सरायइनायत थानों की पुलिस गोताखोरों के साथ घाट पर पहुंची। काफी खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। अमरजीत पटेल गुड़गांव हरियाणा में मारुति कंपनी में काम करता है। एक सप्ताह की छुट्टी लेकर वह घर आया था। सोमवार को उसको ड्यूटी पर वापस लौटना था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad