Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

विदेश जाकर देश के प्रति गलत बातें करते हैं राहुल गांधी, उनकी बातों का कोई महत्व नहीं: डिप्टी सीएम

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बुधवार को जिले में केंद्र सरकार के नौ वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। नगर के राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के नौ वर्ष के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए उन्होंने सभी से इस बार भी कमल खिलाने का आग्रह किया। साथ ही राहुल गांधी के बारे में एक प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी बातों का कोई महत्व नहीं है। वह विदेशों में जाकर देश के प्रति गलत बातें करते हैं। उनके बारे में कुछ कहना उचित नहीं है। 
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा पिछली बार से अधिक इस बार सीटें जीतेगी। उत्तर प्रदेश की जहां तक बात है तो 80 की 80 सीटें भाजपा को इस लोकसभा चुनाव में मिलेंगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की कार्यों को बताते हुए कहा कि आज स्थिति यह है कि प्रदेश से गुंडई, माफिया सभी समाप्त हो गए हैं, या फिर प्रदेश छोड़ कर चले गए हैं। जो बचे हैं वे जेल के अंदर हैं। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल व अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए। संचालन हरिशंकर पटेल ने किया। जनसभा में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, एमएलसी श्याम नारायण सिंह विनीत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी व अन्य थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad