चित्र कला प्रतियोगिता व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
प्रयागराज (राजेश सिंह)। सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियत्रन बोर्ड प्रयागराज एवं रामा श्रृजन जन कल्याण संस्थान भुइपारा प्रयागराज के तत्वाधान मे 6 गर्ल्स यू. पी. बटालियन मे चित्र कला प्रतियोगीता एवं वृक्षा रोपण कार्य क्रम का आयोजन किया गया।
कार्य क्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी ने प्रतियोगीता मे विजयी प्रतिभागियो को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे आस पास का वातावरण पर्यावरण का अंग है। पर्यावरण मे जल वायु भूमि मानव एवं अन्य जीव जंतु पौधे एवं अन्य सूक्ष्म जीव के बीच अंतर सम्बन्ध समाहित है। पर्यावरण के सभी अवयव एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। इसलिए जीवन प्रक्रिया चलने हेतु पर्यावरण सन्तुलन आवश्यक है सुखी व स्वस्थ जीवन जीने के लिए। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियत्रन बोर्ड प्रयागराज के वैज्ञानिक सहायक रामजस प्रसाद ने कहा गंगा यमुना एवं अन्य नदियो एवं तालाबो सहित अन्य जल श्रोत को सुरक्षित और स्वक्ष रखना पड़ेगा तभी मानव जीवन अच्छा रह पाएगा। पालीथिन की जगह कपडे के झोले का प्रयोग किया जाय साथ ही अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाय। कार्यक्रम सन्योजक ओम प्रकाश मिश्र ने कार्य क्रम संचालित करते हुए कहा की वृक्ष हवा और वाता वरण को साफ सुथरा और ठंडा रखने मे अपनी महत्व पूर्ण भूमिका अदा करते है।
इसलिए अवश्यकता इस बात की है की अपने आस पास अधिक से अधिक पेड़ लगाए और लगाए गये वृक्षों का खयाल रक्खे। सुमन लता त्रिपाठी ने कहा हमें अपने पर्या वरण को बचाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करते रहना चाहिए।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रिंकू कुमारी, आलोक पांडे, गुड़िया सिंह, सौरभ मिश्र, सुमींदर राय, रिद्धि दिवेदी, इशिका पांडे, पलक आदि ने अपनी सक्रिय भूमिका अदा की। कार्य क्रम मे वृक्षा रोपण भी किया गया।