Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान: हाईकोर्ट परिसर में जजों ने किया वृक्षारोपण

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जजों ने हाईकोर्ट परिसर में वृक्षारोपण किया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान-2023 के तहत शनिवार को मुख्य न्यायमूर्ति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय प्रीतिंकर दिवाकर एवं अन्य न्यायमूर्तिगणों के द्वारा शनिवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद परिसर में पौधरोपण किया गया।

SV News

मुख्य न्यायमूर्ति के द्वारा आवास पर रुद्राक्ष एवं उच्च न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायमूर्ति व अन्य न्यायमूर्तिगणों के द्वारा स्पैथोडिया के पौधों का रोपण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री एवं प्रभागीय वनाधिकारी महावीर कोलंगजी ने न्यायमूर्ति गणों को रुद्राक्ष, चंदन, मौलश्री, तुलसी के पौधे भेंट किए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad