मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
शनिवार को वृहद वृक्षारोपण के तहत पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए 35 लाख वृक्षारोपण के लक्ष्य को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगाप्रसाद मिश्र ने ब्लॉक के अधिकारियों के साथ ब्लॉक परिसर में पौधारोपण किया। साथ-साथ कर्मचारी व आम जनमानस उनके साथ संरक्षण की जिम्मेदारी लेने की शपथ लिया। लोगों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने के लिए शपथ भी दिलाई गई।
ब्लॉक परिसर मेजा में वृक्षारोपण का कार्य आयोजित किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंगाप्रसाद मिश्र ने कई फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण है। सभी का कर्तव्य कि लोग बढ़-चढ़कर पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करें। जीवन में शुद्ध पर्यावरण के लिए वृक्षों का होना आवश्यक है। इसीलिए सभी को एकजुट होकर पौधारोपण में आगे आना चाहिए। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। सभी का कर्तव्य बनता है कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण कर उसे संरक्षित करने का संकल्प लें। खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता ने कर्मचारियों के साथ पौधरोपण कर उसे
संरक्षित करने का संकल्प लिया। खंड विकास अधिकार ने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सभी को प्रण करने की जरूरत है।
वृक्षारोपण किए गए पौधों का संरक्षण करेंगे। साथ ही अपने घरों के अगल- बगल पौधे रोपित करते हुए इसे संरक्षण का प्रयास करेंगे। प्रतिदिन पौधों को पानी देंगे। वन को अपने जीवन का हिस्सा मानकर देखभाल करते रहेंगे।भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद मिश्र ने कहा मानव जीवन में वृक्षों का महत्व बहुत है। आने बाली पीढ़ी को शुद्ध हवा व निरोग रहने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करना जरूरी है।पेड़ पौधों की सुरक्षा करना हम सबका दायित्व भी है। नमामि गंगे के जिला संयोजक अमरेश तिवारी ने कहा कि इन पेड़ पौधों की बजह से ही इस धरती पर जीवन है। इस लिए हम सबको पर्यावरण से होने वाले खतरों से सावधान रहने की जरूरत है। आज हम सब को यहां शपथ लेके जाना है कि हम सब पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण तो करेंगे ही साथ ही साथ उनकी पूर्ण रूप से सुरक्षा भी करेंगे। इस मौके पर एडीओ (पंचायत) अखिलेश कुमार तिवारी,प्रदीप कुमार अवस्थी, बोरिंग टेक्नीशियन राजेश तिवारी और अजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।