Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया: नरेन्द्र सिंह

SV News

अखिलेश यादव का शासनकाल याद कर रहे लोग

शंकरगढ़, प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह ने मंगलवार को बारा विधानसभा अध्यक्ष सहित अन्य मनोनीत पार्टी पदाधिकारियों का गौहनिया तथा शंकरगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में और पदाधिकारियों के घर जाकर उनका स्वागत किया। श्री सिंह ने पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सपा नेता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब, किसान और युवा विरोधी हैं। भाजपा की तानाशाह सरकारों द्वारा जनता के साथ किये जा रहे छल के खिलाफ आवाज उठानी होई। जनता महँगाई की मार से कराह रही है। गरीब और मध्यम वर्ग को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। निवर्तमान प्रदेश सचिव ने कहा कि भाजपा सरकारों की मार झेल रहे लोग अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रहे हैं। श्री सिंह ने पदाधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें। उन्होंने कहा कि पार्टी को विस्तार देते अखिलेश यादव के नेतृत्व को मजबूत करना ही हमारा लक्ष्य है। सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नव मनोनीत विधानसभा अध्यक्ष बारा भागीरथी विन्द, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रामदेव निडर, अरविंद मिश्रा गुड्डा, कामत प्रसाद सिंह, रतन केशरी, गुलाब कली आदिवासी, शिवनारायण पटेल, संजय तोमर, अनुज मिश्रा, विजय बागी, अर्जुन पटेल, शैलेन्द्र यादव, आर यन यादव, अनूप गुप्ता, राम सिंह पाल, अमित भारतीय, बलवीर सिंह अनीस खान, इन्द्र सेन पटेल, देवी सिंह परिहार, अशोक मलैहा,आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad