Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: रामबाग में परिवहन विभाग की ओर से चलाया गया यातायात जागरूकता रैली

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के रामबाग में परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया। आम नागरिकों को यातायात नियमों से जुड़ी जानकारी दिया गया। नागरिकों से प्रवर्तन टीम के कर्मचारियों ने आह्वान किया कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने का आह्वान किया।

SV News

परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी रामसागर, रणवीर सिंह व महेंद्र पाण्डेय ने बताया कि शनिवार को प्रयागराज शहर के रामबाग, बाई का बाग व बैरहना सहित आदि स्थानों पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कहा गया कि हम यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। इससे न सिर्फ हमारी यात्रा सुरक्षित होगी, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे।
बाइक चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट को अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि यदि नियमों की अनदेखी करते पकड़े जाएंगे तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान यात्री कर अधिकारी रामसागर, रणवीर सिंह, महेंद्र पाण्डेय सहित कई सिपाही मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad