प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंगलवार 18 जुलाई 2023 को जितेंद्र कुमार अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन भाषा पुनर्गठन समन्वय एवं राशि एकीकरण विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ का भ्रमण कार्यक्रम ग्राम सभा नवाबगंज में संपन्न हुआ। निरीक्षण के समय गौरव कुमार मुख्य विकास अधिकारी भोलानाथ कनौजिया जिला विकास अधिकारी एडीएम सिटी एसडीएम खंड विकास अधिकारी कौड़िहार एवं विकास खंड स्तर के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अपर मुख्य सचिव द्वारा ग्राम पंचायत में अवस्थित स्मृति वाटिका का निरीक्षण किया गया।
जिसके अंतर्गत पौधों की प्रजाति व पौधों की संख्या की जानकारी ली गई। तत्पश्चात ग्राम सचिवालय का निरीक्षण किया गया तथा सचिवालय में चौपाल लगाकर ग्राम पंचायत में चल रही शासकीय योजनाओं की समीक्षा की गई। एनआरएलएम पर विशेष जोर देते हुए निर्देशित किया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें इस योजना से लाभान्वित कराया जाए। अमृत वाटिका में अपर मुख्य सचिव द्वारा पौधरोपण भी किया गया तथा पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश दिए गए।