सोजत सिटी, पाली (महेश सोनी)। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पद पर रक्षा भंडारी को मनोनीत करने पर दी बधाई इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता व विप्र फाउंडेशन पाली जिला उपाध्यक्ष जसोदा कंवर जागरवाल , सोजत के समाजसेवी व सोजत भाजपा मण्डल मंत्री महेश सोनी , पूजा दवे , हीरालाल सांखला , प्रतिभा , विद्या देवी बर आदि कई कार्यकताओं ने रक्षा भंडारी को भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत करने पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रक्षा भंडारी राज्य की पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भंडारी की पुत्रवधु है। वे इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री थी।