Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

स्वामी अड़गड़ानंद महाराज से मुलाकात के बाद हंस बाबा आश्रम पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

SV News

शुक्रवार को चढ़ाएंगे 51 मन लड्डू

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार को मिर्जापुर के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में अड़गड़ानंद महाराज से मिलने के बाद महुवारी स्थित हंस बाबा आश्रम पहुंचे। वो यहीं रात्रि विश्राम करेंगे। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
शुक्रवार सुबह मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करेंगे। सुबह शाखा भी लगेगी। संघ प्रमुख आश्रम परिसर में कल्पवृक्ष पौधे का रोपण करेंगे। हनुमान जी को 51 मन का लड्डू भी चढ़ाया जाएगा। उसके बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मिर्जापुर के दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को चुनार तहसील स्थित सक्तेशगढ़ आश्रम पहुंचे।
सुबह 11.30 पर आश्रम पहुंच कर वह सीधे विश्राम स्थल राजस्थान भवन पहुंचे। यहां पर आश्रम की ओर से उनका स्वागत किया गया। राजस्थान भवन में 10 मिनट विश्राम करने के बाद वह आश्रम स्थित पूजा स्थल पर पहुंचे। यहां पर पूजन कर हवन कुंड की भभूती लगाई। कुछ क्षण रुकने के बाद वापस राजस्थान भवन आ गए।

SV News

यहां पर वह संघ के सह संयोजक महेंद्र नाथ, जिला कार्यवाह राम बालक, जिला प्रचारक अमरेंद्र, विभाग प्रचारक प्रतोष, खंड प्रचारक कमलेश आदि के साथ बैठक में व्यस्त हो गए। आश्रम के अनुसार संघ प्रमुख ने उसके बाद स्वामी अड़गदानंद से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। कुछ चर्चा भी हुई।
उसके बाद वह शाम को विंध्याचल स्थित हंस बाबा आश्रम के लिए रवाना हो गए। मोहन भागवत की सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम चुनार नवनीत सेहरा, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ सुनार उमाशंकर सिंह और लालगंज सहित चुनार और मड़िहान व अन्य थानों के प्रभारी मय फ़ोर्स मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad