करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना थाना क्षेत्र के धरवारा गांव में स्थित जीएस एकेडमी में कक्षा पांच में पढ़ाई कर रहे छात्र प्रिंस सिंह पुत्र धर्मराज सिंह को अध्यापक अर्पित तिवारी द्वारा लगातार कई डंडे मारने से प्रिंस के हाथ मे चोट आ गयी। घर जाने पर हाथ की हथेली में सूजन आने पर छात्र ने परिजनों को बताया। जिससे परिजन आक्रोशित हो गये। जिनके द्वारा स्कूल पहुँचकर शिक्षक को पीट दिया। जिसे लेकर दोनों पक्षों से करछना थाने में तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।