Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में दिन दहाड़े किशोर की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

SV News

तीन लोगों ने घेरकर किशोर पर बरसाईं गोलियां

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर के धूमनगंज थाना क्षेत्र के मरियाडीह में खेत में चारा काटने गए किशोर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। कई गोलियां उसके सीने और गले के आरपार हो गईं। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन उसे एसआरएन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरियाडीह गांव का रहने वाला किशोर मोहम्मद साहिल (17) कक्षा नौ का छात्र था। उसके पति तबेले का कार्य करते हैं और करीब दो दर्जन भैंस पाले हैं। शनिवार को दोपहर में साहिल पशुओं के लिए चारा काटने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के मुन्ने और उसके साथ दो तीन लोग और पहुंच गए। आरोप है कि इसी दौरान हुए विवाद में मुन्ने ने साहिल पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी।
गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घायल साहिल को तुरंत एसआरएन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कई गोलियां साहिल के सीने और गले को भेदते हुए आरपार हो गई हैं। वारदात के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।
बताया जाता है कि आरोपी मुन्ने की भतीजी की शादी शुक्रवार को मृतक साहिल के बड़े भाई मोहम्मद हारिस के साथ हुई थी। चर्चा है कि यह शादी लव मैरीज हुई थी। जिससे मुन्ने काफी नाराज था। मृतक साहिल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार का पशु पालन का धंधा है। साहिल कक्षा नौ का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ ही परिवार के पशु पालन के धंधे में भी हाथ बंटाता था। घटना के समय वह चारा काटने के लिए खेत में गया था। वहां पहले से ही घात लगाकर बैठे मुन्ने और उसके साथियों ने घेरकर इस पर हमला बोल दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad