Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अवधेश अध्यक्ष,रंगलाल महामंत्री बने

 ब्लॉक स्तरीय कोटेदार संगठन का हुआ गठन


Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)

बुधवार को सिद्धेश्वर नाथ पहाड़ी महादेव पर कोटेदारों की बैठक में कोटेदार संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया,जिसमें जमुआ के कोटेदार अवधेश कुशवाहा को अध्यक्ष और मदरहा के कोटेदार रंगलाल शर्मा को महामंत्री सर्व सम्मति से चुना गया।बैठक रामखेलावन पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कई  प्रस्ताव भी पास किए गए। जिसमें नए अध्यक्ष का चुनाव पर विचार,उपस्थित कोटेदारों द्वारा अपने समस्या पर विचार।इस दौरान सर्वप्रथम  भोलानाथ पांडे ने प्रस्ताव रखा कि अवधेश कुमार कुशवाहा ग्राम पंचायत (जमुआ )को कोटेदार संघ का अध्यक्ष चुना जाए। अनुमोदन बेचू राम कोटेदार (सिरियारी )द्वारा किया गया तथा उपस्थित सभी कोटेदारों ने सर्व सम्मति से समर्थन किया गया।अंत में अध्यक्ष की अनुमति से आज की कार्यवाही समाप्त की गई।अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष -श्रीमती कलुआ देवी (दुधरा जोकहाई),कोषाध्यक्ष- श्रीमती ननकी देवी- (मई कला),उपमंत्री  रामसनेही -(अखरी शाहपुर) को बनाया गया।इसके अलावा अवधेश कुमार मिश्र- (भईया कला),देवीदीन पाल- घोरहा,रंगलाल आदिवासी- सलैया खुर्द

,बसंत लाल - मई कला को सदस्य बनाया गया।इस मौके पर प्रमुख रूप से राजेंद्र मिश्र, राजरूप भारती,अवधेश कुमार,रामसनेही,शिव कुमार,लालजी, नइकी देवी, रूपा देवी,बेंचू राम और नंदकुमार सहित मेजा ब्लॉक के सभी कोटेदार मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad