Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भाजपा सरकार की नीतियां किसान और युवा विरोधी हैं: नरेन्द्र सिंह

SV News

सपा प्रदेश सचिव बनने के बाद नरेन्द्र सिंह का पार्टी कार्यालय मे कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

प्रयागराज (राजेश सिंह)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह का शुक्रवार को जार्जटाउन पार्टी कार्यालय पर जमुनापार इकाई द्वारा जोरदार स्वागत समारोह किया गया। अपने स्वागत से अभिभूत नरेन्द्र सिंह बड़ी संख्या मे उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकारों की डबल मार झेल रहे लोग अब सपा मुखिया अखिलेश यादव के शासनकाल को याद कर रहे हैं। सपा नेता ने प्रदेश और देश की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने किसानों और युवाओं के साथ छल किया। केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियां गरीब, किसान और युवा विरोधी हैं। भाजपा की तानाशाह सरकारों द्वारा किये जा रहे वादाखिलाफी के विरोध में जनता को आवाज उठानी होगी। अच्छे दिन और सुशासन का वादा करके सत्ता में आयी भाजपा सरकारें पूंजीपतियों के लिए काम कर रही हैं। अमीरों को फायदा पहुंचाने के लिए बनायी गयी नीतियों के चलते जनता महँगाई की मार झेल रही है। गरीब और मध्यम वर्ग को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश में अपराध का ग्राफ भी बढ़ रहा है। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। श्री सिंह ने पदाधिकारियों से अपील किया कि सभी लोग मिलकर पार्टी की नीतियों एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित में किये गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचायें तथा भाजपा सरकार में हो रही ज्यादतियों के खिलाफ आवाज उठायें। जरूरत पड़ने पर आमजन के साथ सड़क पर उतरें और जनता की भलाई के लिए संघर्ष करें। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जमुनापार पप्पू निषाद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और कहा कि नरेन्द्र सिंह को प्रदेश सचिव बनाने से प्रयागराज खासकर जमुनापार को सांगठनिक बल मिलेगा। संचालन ई. जगदीश यादव ने किया।कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष यमुनापार पप्पूलाल निषाद , श्रीमती सत्य भामा मिश्रा ,इंजी जगदीश यादव, दान बहादुर मधुर,जय शंकर भारतीय,राम निरंजन विश्वकर्मा, कृपा शंकर बिन्द, आर. एन. यादव, राजेश पाण्डेय, दिनेश पटेल, छोटे लाल शर्मा,गुलाब कली आदिवासी, गीता भारतीय,डॉ गुलाम मुस्तफा, अर्जुन सिंह पटेल, शिवम् सिंह,केशव विश्वकर्मा,विजय बहादुर पटेल,सारिका यादव,इंजी सुशील पाण्डेय, मो नियाज,शिव नारायण पटेल,पंकज कुमार संकठा सिंह, शिशिर मिश्रा, रंग बहादुर, रामसिंह आदि सहित कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad