Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

सीएम योगी ने विधान भवन में डिजिटल कॉरिडोर का किया उद्घाटन, विपक्षी दलों के साथ की बैठक

sv news


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधान भवन में विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम यहां बनी डिजिटल वीथिका भ्रमण कर अवलोकन किया। इसके बाद विधान भवन के प्रथम तल पर नव निर्मित डिजिटल कॉरिडोर का उन्होंने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने द्वितीय तल पर नवीनीकृत गैलरी और भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल कार्यालय कक्ष का भी उद्घाटन किया।

इसके अलावा उन्होंने नव निर्मित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही श्उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना का एक वर्षश् नामक पुस्तक का विमोचन किया। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा के गाइडेट टुअर की वेबसाइट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना और संजय निषाद मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी ने की सर्वदलीय बैठक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा से प्रदेश का विकास और जनसमस्याओं का समाधान होता है। उन्होंने सभी दलों को सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सात अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र का आयोजन संसदीय मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए। सदन एक सार्थक चर्चा का माध्यम होता है।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाएं बल्कि सदन में उपस्थित भी रहें, जिससे प्रदेश का विकास हो सके। सदन में जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि सदन चलने पर ही सभी समस्याओं का निदान होता है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, संजय निषाद, समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडेय, कांग्रेस की आराधना मिश्रा और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad