Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

होलागढ़ में तिरंगे पर परोसा गया व्यंजन, लोगों का प्रदर्शन जारी

 

sv news

-तिरंगे के अपमान को लेकर दहियावां बाजार में लोगों का प्रदर्शन जारी 

-अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स मौजूद

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। देश भर में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया। ऐसे में ही सोशल मीडिया पर तिरंगे का अपमान किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल फोटो में कुछ लोगों के समक्ष तिरंगा झंडे पर अनेकों प्रकार के व्यंजनों का परोसा गया है। तिरंगे के अपमान होने का जब सोशल मीडिया पर फोटोस वायरल हुआ तो लोगों ने नाराजगी जताते हुए होलागढ़ के दहियावां बाजार में धरना प्रदर्शन करने लगे। जिसकी खबर पुलिस महकमे के साथ अफसरों में पहुंची तो खलबली मच गई वही होलागढ़ के दहियावां बाजार में तिरंगे के अपमान को लेकर धरना प्रदर्शन जारी होने की खबर पर पुलिस अफसरों के साथ कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। हालांकि तिरंगे झंडे के अपमान को लेकर लोगो का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad