Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

 

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जनपद के करछना क्षेत्र के विद्यालयों में 77वां  स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, जारी, प्रयागराज में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक अरुण प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शिक्षक बंधुओं के व्याख्यान हुए। कार्यक्रम के बीच में प्रबंधक ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार विद्यालय के हाई स्कूल एवं इंटर की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।  मिष्ठान वितरण के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता में संपूर्ण विद्यालय परिवार का बहुमूल्य योगदान रहा। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सविता मिश्रा ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राम धीरज ने किया।

 

sv news

इसी क्रम में बीएमजी इंटर कॉलेज बघेड़ा, करछना, प्रयागराज के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad