Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

जमुना पार के लोगों की सेवा का संकल्प लेकर आया हूं: डॉ संगम मिश्र

SV News

करछना विधानसभा की बरम की मोरी पर डॉ संगम मिश्र की सभा में उमड़ा भीड़

SV News

करछना, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारत मां के वीर सपूतों बलिदानियों को नमन् वंदन और स्मरण करते हुए इस माटी को मस्तक से लगाकर गर्व की अनूभूति हो रही है। अगर देश का प्रधानमंत्री दिन-रात देश के विकास में लगा है, तो हम सब भी देश के लिए कुछ करें। नागरिकों को जागरूक करें और मुख्य धारा में लाएं।जिससे नागरिकों का कल्याण हो सके और पुनः मोदी सरकार बनें।यही जनसंवाद और जनसम्पर्क का उद्देश्य है। उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता समाजसेवी डाँ.संगम मिश्र ने जनसंपर्क यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। यात्रा के दौरान डॉ. संगम मिश्र का जगह-जगह फूल मालाओं एवं अंगवस्त्रम् से स्वागत् अभिनंदन हुआ। दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र मेवा लाल की बगिया व करछना विधानसभा के विभिन्न मंडलों से होते हुए यूनाइटेड कॉलेज, रामपुर, मुगांरी चौराहे होते हुए पचदेवरा, भीरपुर के आगे टोंस नदी पुल के पास बरम की मोरी में कार्यक्रम का समापन हुआ। सभा की अध्यक्षता मनोज पटेल अपनादल एस जिला अध्यक्ष ने किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जमुना पार की जनता आपको भारी मतों से विजय बनाकर संसद में भेजेगी। कार्यक्रम संयोजक दिलीप शुक्ला ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति यह दर्शाती है जमुना पर आपकी बातों को सुनने के लिए उमड़ रहा है। जनता का यह प्रेम ही स्पष्ट करता है कि आप यहां से भारी मतों से विजई होंगे। शंकर देव त्रिपाठी ने कहा डॉक्टर संगम मिश्र के आने से यहां यमुनापार के लोगों में बहुत खुशी है। बहुत बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को देखकर यह लगता है कि यमुनापार के लोगों ने डॉ संगम मिश्र को संसद पहुंचने का संकल्प ले लिया है। कुशल संचालन इन्द्र जीत पटेल ने किया। इस अवसर पर अशोक पटेल, संदीप शुक्ला, राजा तिवारी, राजाराम चौधरी परमानंद पटेल, यस.के.तिवारी, विधा शंकर उपाध्याय, सीडी तिवारी, नरेश द्विवेदी, शिवकुमार पटेल, अगनेश कुमार पटेल, शिवम मिश्रा डीहा, रमाकांत पटेल आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad