Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

लोहे की रॉड से मारकर प्रधान प्रतिनिधि की हत्या, कूड़ा घर निर्माण के दौरान हुआ था विवाद

SV News

मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के अकोढ़ी गांव में बन रहे कूड़ा घर को लेकर शनिवार की रात विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घायल व्यक्ति जयनारायण (42) की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में तनाव है। अकोढ़ी गांव में कूड़ा घर का निर्माण हो रहा है। प्रधान प्रतिनिधि जय नारायण निर्माण कार्य की देखरेख करते थे।
शनिवार रात को 10 बजे गांव निवासी अमित सिंह मौके पर पहुंचा और कहा कि ये उसकी जमीन है। उसने काम करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि अमित सिंह ने अपने साथियों के साथ जयनारायण और मजदूरों पर हमला बोल दिया। लोहे की रॉड से हुए हमले में जय नारायण को लहूलुहान हो गया। गंभीर रूप से घायल जयनारायण को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल परिसर के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। जहां उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते मे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी अमित सिंह समेत अन्य अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि  मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad