Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

2011 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सिंह चहल बनाए गए प्रयागराज के नए डीएम

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के नए जिलाधिकारी अब नवनीत सिंह चहल बनाए गए हैं। शनिवार की देर रात लेटर जारी होने के बाद इसकी पुष्ट हुई। यहां के निवर्तमान जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री का तबादला होने के बाद यहां नवनीत सिंह चहल को जिलाधिकारी बनाया गया। वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। यह इसके पहले आगरा के जिलाधिकारी रहे। वहां करीब एक साल से जिलाधिकारी की कुर्सी संभालने के बाद उन्हें प्रयागराज जैसे बड़े जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनीत चहल हरियाणा के हिसार शहर के रहने वाले हैं। आगरा के पहले यह मथुरा में भी डीएम रह चुके हैं। उम्मीद है कि नए जिलाधिकारी सोमवार को चार्ज ले सकते हैं।

प्रयागराज में 2 साल 3 माह का रहा डीएम संजय कुमार खत्री का कार्यकाल

SV News

निवर्तमान जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को 5 जून 2021 को प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया था। यहां पर 2 साल 3 माह का कार्यकाल रहा। उनके कार्यकाल में यहां विधानसभा चुनाव 2022, नगर निगम व नगर पंचायत का चुनाव सकुशल संपन्न हो सका था।
इसके साथ साथ ही संगमनगरी में आयोजित 2 माघ मेला में इनके कार्यकाल में सकुशल संपन्न हुआ। हालांकि अभी संजय कुमार खत्री को क्या दायित्व दिया गया है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad