Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

शंकरगढ़ में व्यापारी के बेटे की हत्या से व्यापार मंडल मेजारोड में आक्रोश

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। शंकरगढ़ में व्यापारी के बेटे शुभ केशरवानी (13) की हत्या से मेजा में भी व्यापार मंडल में आक्रोश है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मेजारोड पप्पू उपाध्याय ने पुलिसिया कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है जिससे क्षेत्र में हत्या, चोरी व छिनैती की घटनाएं आम हो गई हैं। उन्होंने शंकरगढ़ में व्यापारी के बेटे की बेरहमी से हत्या नाराजगी जताई है और कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। पप्पू उपाध्याय ने बताया कि जब से प्रयागराज में पुलिस व्यवस्था बदली है तभी से यहां की कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। इसके पीछे पुलिस के जिम्मेदार अधिकारियों पर सिथिलता के आरोप लगते रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की गश्त में कमी आई है। जिस वजह से क्षेत्र में हत्या, लूट, चोरी, छिनैती जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। अध्यक्ष ने मांग की है कि पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए जिससे कि अपराधों पर रोक लग सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad