Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

नवनियुक्त यमुनापार जिलाध्यक्ष का भाजपा नेता ने किया स्वागत

SV News

करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। करछना निवासी भाजपा किसान मोर्चा के यमुनापार जिला उपाध्यक्ष सेवालाल पटेल ने नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के यमुनापार जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सेवालाल पटेल ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के प्रति एक जिम्मेदार और कार्यकर्ता से लेकर संगठन में लगे रहने वाले नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का चयन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी। संगठन ने अच्छे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर बहुत बढ़िया कार्य किया है।
इस अवसर शिव बहादुर, विवेक मिश्रा, अभिषेक मौर्य, शैलेंद्र पांडे, हृदयेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, नीरज द्विवेदी, नरेश सोनकर, वीरेंद्र पाठक, आशीष सिंह, अमरेश तिवारी, दिनेश तिवारी, राकेश पाठक, जय प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad