Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

यूपी-उत्तराखंड समेत इन राज्यों की सीट पर जारी है मतगणना, यहां पढ़ें सभी के अपडेट्स

 

sv news

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इसके लिए मतगणना जारी है। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है।

सात सीटों पर उपचुनाव कराने की क्या वजह?

जानकारी के मुताबिक, झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम) के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक (CPIM), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी एससी विधानसभा सीट बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। सभी सीटों पर भारी मात्रा में मतदान दर्ज किया गया था। 

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। इन चुनावों को एनडीए बनाम विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच पहले अहम मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है। 

इन छह राज्यों की सात सीटों पर हुए उपचुनाव

जिन राज्यों में यह उपचुनाव हुए हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को हुए थे। अब आज मतों की गिनती सुबह 8 से होगी।

उत्तर प्रदेश के घोसी सहित छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे आज यानी शुक्रवार को आएंगे। इस उपचुनाव को एक तरह से 'INDIA' और NDA के बीच का पहला मुकाबला माना जा रहा है। ऐसे में ये परिणाम एक तरह से यह इंडिया और एनडीए गठबंधन की परीक्षा होगी। इन चुनावों के ठीक पहले विपक्ष ने इंडिया के नाम से नया गठबंधन बनाया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad