जिला पंचायत अध्यक्ष वी के सिंह ने दिघलो में माँ गंगा गायत्री गौशाला का किया लोकार्पण
मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
गाय की रक्षा करना प्रत्येक मानव का धर्म है। जिस घर में गाय का वास होता है, उस घर में देवताओं का निवास होता है, गाय का दूध अमृत के समान है। मगर आज हम लोग इस तरफ ध्यान नहीं देते है जो विनाश का कारण भी बनता है। हिन्दू सनातन धर्म में गाय को माता के समान माना गया है।
यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वी के सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड मेजा के दिघलो गाँव में निर्माणाधीन माँ गंगा गायत्री गौशाला के लोकापर्ण समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि गाय का दूध तो अमृत है ही मगर गाय का गोबर व गौमूत्र से अनेक प्रकार की औषधियां बनती है जो एक संजीवनी का कार्य करती है। पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि गाय जीवन भर लाभान्वित करने वाला पशु है जिसके सहारे एक परिवार अपना भरण-पोषण कर सकता है। पूर्व विधायक ने जनसमुदाय से आग्रह किया कि निराश्रित होने की दशा में गाय को यहां वहां छोड़ने या बाजार में बेचने से बचें, गाय को गौशाला में लाकर छोड़ दे, जिससे गाय के भरण पोषण की व्यवस्था ग्राम समिति के माध्यम से गौशाला में किया जा सके और गौधन सुरक्षित रहें। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने निर्माणाधीन माँ गंगा गायत्री गौशाला का लोकार्पण किया।आयोजक प्रमुख मेजा श्रीमती गायत्री मिश्र ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमुख प्रतिनिधि गंगा प्रसाद मिश्र ने गौशाला की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि गौशाला में 4 शेड अभी तक बनाये गए हैं, जिसमें 11 सौ गो वंशों की क्षमता वाले गौशाला में सभी प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इसके साथ ही जल संग्रहण के लिए विशाल हौज भी बनाए गए है।हालाँकि लागत के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई, लेकिन अनुमानित लागत एक करोड़ तक हो सकती है।
कार्यक्रम का कुशल संचालन अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिला प्रभारी अनिल शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रभा शंकर पाण्डेय, पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ला, नित्यानंद उपाध्याय, देश राज सिंह, अवधेश शुक्ल, अनिल पाण्डेय, सुरेश तिवारी, संजय तिवारी, पंकज राव, राजेश पटेल, जय शंकर पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय, विजय मिश्र, कन्हैया लाल शुक्ल, धर्मेन्द्र शुक्ल, राजा पाण्डेय, संतोष शुक्ला, राजेन्द्र पांडेय, पत्थन उपाध्याय, अनिल पाण्डेय, सतीश गौतम,सोनू शुक्ल, डीडीओ भोला नाथ कन्नौजिया , बीडीओ सरिता सिंह और रंजन मिश्रा सहित भारी संख्या में बीडीसी और स्थानीय लोग मौजूद रहे