Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

घोड़े बग्गी व डीजे के साथ धूमधाम से निकाला गया बारावफात जुलूस, पुलिस मुस्तैद

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। खानपुर ग्राम सभा के नूरी मस्जिद से बारावफात का जुलूस धूमधाम से निकाला गया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन चौकन्ना रहा। जुलूस खानपुर से होते हुए सोरांव, मेजारोड चौराहा से पटेल चौराहा पुलिस चौकी मेजारोड होते हुए पुनः वापस लौट गया। 
बता दें कि शुक्रवार को बारावफात जुलूस के मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय ने जुलूस निकाला। इस जुलूस में मुस्लिम समुदाय के बच्चे, युवा और बुजुर्ग घोड़े, बग्गी के साथ डीजे के साथ चलते हुए निकले। बारावफात के जुलूस में देश प्रेम भी देखने को मिला। जुलूस में आगे घोड़ों पर पर बैठे दो युवक हाथों में तिरंगा फहराते नजर आए, जहां मुस्लिम समुदाय के युवकों के हाथ में हरे रंग के झंडे लगे थे। वहीं कुछ युवक जुलूस में देश का तिरंगा लेकर चल रहे थे।

SV News

बारावफात का जुलूस खानपुर से शुरू होकर सोरांव, स्टेशन रोड, मेजारोड बाजार, पटेल चौराहा, पुलिस चौकी मेजारोड होते हुए वापस खानपुर में ही संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त टीम लगाई थी। जिसमें चौकी प्रभारी सिरसा जगदीश कुमार, चौकी प्रभारी मेजारोड विकास कुमार सिंह, दरोगा अशोक यादव, दरोगा गौरव पुलिसकर्मियों के साथ जुलूस में शामिल रहे। एसीपी मेजा विमल किशोर मिश्र भी निरीक्षण करते रहे। मदीना मस्जिद के मौलाना अब्दुल कलाम ने बताया कि आज के दिन को मिलाद उन नबी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि आज इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन है।

SV News

उन्होंने बताया कि इसे मुस्लिम समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। आज के दिन सुबह चार बजे उनका जन्म हुआ था। उसी खुशी में यह मनाया जाता है। यही नहीं इसी दिन इसी महीने को उनका देहांत भी हुआ था। बारावफात का मतलब इंतकाल इसलिए इसे ये नाम दिया गया है। इस दिन लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा करते हैं और मोहम्मद साहब के द्वारा बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। बारावफात का जुलूस जब मेजारोड बाजार पहुंचा तो व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय ने जुलूस का स्वागत किया। इस मौके पर जुलूस में नईम अहमद, इश्तियाक अंसारी, मुस्तफा अली, फिरोज खान, सैफ अली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad