Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

शोक संतप्त परिजनों से मिले वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा विधानसभा में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र ने शोक संतप्त परिजनों से मिले और शोक व्यक्त किया। 
बता दें कि शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ संगम मिश्र ने मेजा विधानसभा के सिरसा चौकी गांव में राम शिरोमणि तिवारी की पत्नी के निधन पर गए और शोक संवेदना व्यक्त किया। बगहा में किशन सिंह, शिव बहादुर गुप्ता, विजय प्रकाश सिंह व लोहारी में आकाश से मिले और हाल चाल जाना। वहीं मेजा तहसील में सैकड़ो दुकानदारों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। कोईलहा में राम अवध प्रजापति के घर पंहुचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। राम सुचित प्रजापति शुभम सिंह बशहरा अर्पित सिंह बशहरा आदि बहुत लोगों से मिले। साथ में दिलीप शुक्ल, शंकरदेव त्रिपाठी,अमरेश मिश्र, एस.के.तिवारी, यश विक्रम त्रिपाठी,घनश्याम ,लल्लन आदि लोग मौजूद रहे।

SV News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad