Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा पुलिस व एसओजी के हत्थे चढ़े गांजा तस्कर, करीब 40 किलो गांजा व स्कार्पियो गाड़ी बरामद

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। थाना मेजा पुलिस व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 39 किलो 30 ग्राम अवैध गांजा व परिवहन में प्रयुक्त वाहन एक स्कार्पियो बरामद किया गया। 
बता दें कि पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त यमुनानगर व सहायक पुलिस आयुक्त मेजा विमल किशोर मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मेजा राजेश उपाध्याय, चौकी प्रभारी मेजारोड विकास कुमार सिंह ने पुलिस टीम व एसओजी यमुनानगर की संयुक्त टीम द्वारा शनिवार को मुखबिर की सूचना पर समय करीब नौ बजे बसहरा नहर पुलिया के पास से एक गलत नंबर प्लेट की स्कार्पियो के साथ तीन नफर
अभियुक्तगणों धीरेन्द्र तिवारी उर्फ धर्मेन्द्र तिवारी उर्फ राजेश पुत्र कैलाश तिवारी निवासी ग्राम सलैया थाना कपरजीत जिला सीधी मध्य प्रदेश, राजेश मिश्रा पुत्र राजपति मिश्रा निवासी बहादुरशाह नगर थाना कोरांव जनपद प्रयागराज व रामू यादव पुत्र रामइकबाल यादव निवासी ग्राम श्रीनगर मौजा पथरताल थाना कोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि उक्त स्कार्पियो पर लदे अवैध नाजायज गांजा जिसका वजन 39 किलो 30 ग्राम व स्कार्पियों में बदल बदलकर प्रयुक्त की जाने वाली दो अदद नम्बर प्लेट बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना मेजा पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad