Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से पिता को काट डाला, फैली सनसनी

SV News

प्रतापगढ़ के गड़वारा में हुई रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की लाठी-डंडे और धारदार हथियार से प्रहार निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार अंतू कोतवाली इलाके के शुकुलपुर गांव के रहने वाले जगदंबा प्रसाद शुक्ल के तीन बेटे हैं। आरोप है कि मझला बेटा विनोद शुक्ला शराब का सेवन करता है। शुक्रवार की रात वह शराब पीकर  घर पहुंचा। किसी बात को लेकर पिता से भी विवाद हो गया। जिसके बाद विनोद शुक्ला ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से प्रहार कर अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad