प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगानगर के झूंसी थाना क्षेत्र दौलतपुर में मां रमदेई इंटर कॉलेज के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर युवक पर पड़ी तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इलाके के नीबी गांव का रहने वाला अनुराग प्रजापति (18) पुत्र लालजी प्रजापति प्लंबरिंग का कार्य करता था। बृहस्पतिवार को सुबह उसकी लाश मां रमदेई ईंटर कॉलेज दौलतपुर में ट्रांसफार्मर के पास पड़ा मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने बताया कि अनुराग रात में खाना खाकर घर पर सोया था। वह कब यहां पहुंच गया परिजनों को जानकारी नहीं हो सकी। उसके मुंह और नाक से खून निकला है। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। पिता भी प्लंबर हैं।