Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज में कई इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण, नितेन्द्र शुक्ल बने मेजा के नए कोतवाल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह/श्रीकान्त यादव)। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें कई थानों के प्रभारी बदल गए हैं। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नितेंद्र शुक्ला प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली से थाना प्रभारी मेजा, दीनदयाल सिंह थाना प्रभारी मेजा से थाना प्रभारी सोरांव, केशव वर्मा थाना प्रभारी सोरांव से थाना प्रभारी खुल्दाबाद, शैलेंद्र सिंह थाना प्रभारी खुल्दाबाद से थाना प्रभारी कोरांव, सत्येंद्र कुमार थाना प्रभारी कोरांव से प्रभारी चुनाव सेल, वैभव सिंह क्राइम ब्रांच से थाना प्रभारी थाना प्रभारी शाहगंज, प्रवीण कुमार गौतम थाना प्रभारी करछना से थाना प्रभारी सराय इनायत, इसी तरह पांच उपनिरीक्षकों को भी स्थानांतरित कर कई थानों के थानाध्यक्षों का बदलाव किया गया।

SV News


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad