मिर्जापुर (राजेश सिंह)। मिर्जापुर जिले के राजगढ़ विकासखंड जिला पंचायत सदस्य सहित सिटी व कोन विकासखंड में ग्राम प्रधानों के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को हुई। राजगढ़ विकासखंड में वार्ड संख्या तीन में जिला पंचायत सदस्य पद की सपा की उम्मीदवार शील कुमारी 439 मतों से विजयी घोषित हुईं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना में सिटी विकास खंड के खरहरा में प्रधान पद उम्मीदवार पूजा देवी 115 मतों से विजयी हुईं। कोन विकासखंड के रामपुर में ग्राम प्रधान पद पर निशा देवी ने प्रतिद्वंदी राजकुमारी को 142 मतों से पराजित किया। दोनों गांव में प्रधान की मृत्यु के बाद हुए उपचुनाव कराया गया था। संबंधित आरओ ने विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया।