नैनी, प्रयागराज (राजेश सिंह)। मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ के प्रयागराज में आयोजित विशाल कार्यक्रम में डॉक्टर संगम मिश्र ने कहा कि भारत का विभाजन धर्म के आधार पर हुआ था। हम भारत में रहने वाले सभी लोग आपस में भाई-भाई हैं। हमें हिंदू होने पर गर्व है। हम सभी भारतवासियों को जात-पात से ऊपर उठाना पड़ेगा। तभी देश आगे बढ़ कर विश्व गुरु बन पाएगा। हिंदू सदैव दुनिया को प्रेम और शांति का संदेश देता आया है। बच्चों में हिंदू संस्कृति जागृत करने का काम करना चाहिए। तभी एक आदर्श राष्ट्र का हम सब का सपना पूरा होगा।
श्री मिश्रा ने आगे कहा कि प्रयागराज से जो आवाज उठाती है वह लखनऊ तक सुनाई देती है। आज ब्रिटिश के प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं हिंदू हूं। मुझे हिंदू होने पर गर्व है, तो यह सब प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण हुआ है। आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बना है तो इसका संपूर्ण श्रेय यशस्वी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को ही जाता है। लड़कियां एवं महिलाएं बालिकाएं सभी सुरक्षित वातावरण में उत्तर प्रदेश में रह रही हैं, इसका भी संपूर्ण श्रेय योगी आदित्यनाथ को ही जाता है। नैनी स्थित विश्व हिंदू महासंघ की विशाल बैठक में बहुत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी एवं संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कुछ कार्यकर्ताओं को नए दायित्व प्रदान किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर संगम मिश्र वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी के कर कमलों के द्वारा सभी नए दायित्व प्राप्त पदाधिकारी को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। एवं सहभोज का आयोजन किया गया।