Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज आएंगे सीएम योगी, देंगे 38 सौ करोड़ की 429 परियोजनाओं की सौगात

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज आएंगे सोरांव ब्लॉक में पार्टी कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही मुख्यमंत्री प्रयागराज को 3800 करोड़ रुपये से अधिक की 429 परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने सभी विभागों से इसकी सूची मांगी है। जिनसे तैयार किया जा रहा है। शनिवार तक 3500 करोड़ से अधिक परियोजनाओं की सूची पहुंच चुकी थी। अंतिम रूप से सूची रविवार को तैयार होगी।
सोरांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रयागराज के कार्यक्रम में शामिल होने की सूचना आ गई है। हालांकि अब तक मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि एक घंटे का सीएम का कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए लोकार्पण व शिलान्यास तैयारी की जा रही है। कुल 79 विभागों की परियोजनाओं का सीएम लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसमें 3500 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। जिसमें निगम की 2900 करोड़ की 290 परियोजनाओं, आरईडी की तीन करोड़ की छह परियोजनाओं, सेतु निगम की 446 करोड़ की पांच परियोजनाओं लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की 35 करोड़ की 16 परियोजनाओं, निर्माण खंड की 34 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे जबकि 350 करोड़ रुपये से अधिक की 79 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसमें लोक निर्माण विभाग की 12 करोड़ की 13 परियोजनाएं जल निगम की 96 करोड़ की 42 परियोजनाओं बेलन नहर प्रखंड की 27 करोड़ की आठ परियोजनाओं, सेतु निगम की 142 करोड़ की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। इन परियोजनाओं की सूची तैयार की जा रही है।

1:30 बजे से 2:30 बजे तक होगा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का सोच में लगभग एक घंटे का कार्यक्रम है। बताया जा रहा है कि दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक सीएम यहां रहेंगे। इस दौरान पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगे और लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे।

मेजा, दिघिया और नारीबारी आरओबी की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को निगम के तीन आरओबी का लोकार्पण करेंगे। इसमें नारीवारी में टोंस नदी पर आरओबी दिघिया में एक आरओबी और मेजा पंचदेवरा में एक आरओबी सामिल है।

10 को सीएम देंगे योजना का लाभ

 प्रयागराज आगमन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं सहायता समूह की सह महिलाओं को चेक देंगे। जबकि चार को आवास की चाबी देंगे एक बच्चे का अन्नप्राशन कराएंगे और एक महिला की गोदभराई कराएंगे सीएम के कार्यक्रम को लेकर सीडीओ गौरव कुमार ने सभी अफसरों को तैयारियों को पूरा करने का निर्देश दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad