Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

भगवान श्रीराम के चरित्र को जीवन में उतारें: जय शुक्ला

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनाई गांव में शिव शक्ति राम लीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला का मंचन बड़े ही धूमधाम से शुरू हो गया। रामलीला मंचन के दूसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का कलाकारों द्वारा शानदार मंचन किया गया।
रामलीला मंचन के दूसरे दिन रामचंद्र शुक्ल ट्रस्ट के अध्यक्ष जय शुक्ला निवासी दिघिया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस दौरान जय शुक्ल ने भगवान श्री राम की आरती उतारी और लोगों से श्री राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रामलीला सिर्फ मंच तक ही सीमित ना रहे प्रभु श्री राम के चरित्र को हम सभी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। भगवान राम अपने पिता की आज्ञा की प्रति प्रेम, सुग्रीव और विभीषण जैसे मित्र के प्रति प्रेम हम सबके लिए उदाहरण है। 
गौरतलब है कि विगत 28 वर्षों से सोनाई गांव में रामलीला का मंचन होता चला आ रहा है। इस अवसर पर पंडित नागेंद्र प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष बेनी माधव तिवारी, पूर्व प्रधान शारदा प्रसाद तिवारी, इंद्रमणि तिवारी, गुलाबचंद तिवारी,दुर्गा प्रसाद तिवारी, प्रकाश नारायण तिवारी, विनोद तिवारी, धर्मराज तिवारी,अभय तिवारी सहित आदि लोगों ने मुख्य अतिथि जय शुक्ल का आभार व्यक्त किया। सोमवार 30 नवंबर को धनुष यज्ञ की रामलीला का मंचन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad