Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

कन्या पूजन के साथ दशहरा उत्सव का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं के अभिनय की जमकर हुई सराहना

SV News

करछना, प्रयागराज (राजेश सिंह)। शारदीय नवरात्र के अवसर पर करछना के पचदेवरा में स्थित सियाराम अकेडमी विद्यालय में डॉयरेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण में कन्या पूजन व भोज के साथ दशहरा उत्सव का आयोजन किया। जंहा नौ देवियों के रूप में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं में अंशिका पांडेय, मोनिका विश्वकर्मा, नैंशी केसरवानी, सीमा, शिवांगी तिवारी, अनुष्का पटेल, राधा सिंह, स्मृति पांडेय, जाह्वी तिवारी ने नवदुर्गा का स्वरूप प्रस्तुत किया।

SV News

इसके पश्चात सियाराम अकादमी के डायरेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने विधि विधान से कन्या पूजन किया और देवी रूपी बालिकाओं का पैर सर पर रखवाकर आशीर्वाद लिया। साथ ही देश, प्रदेश, समाज कल्याण के लिए मंगल कामना व प्रार्थना की।जिसके पश्चात दिव्या विश्वकर्मा ने नव दुर्गा के रूपों का वर्णन करते हुए जगत कल्याण के अलग-अलग रूपों में असूरों के संहार के लिए पृथ्वी पर अवतरित होकर जग कल्याण करने को बताया गया।

SV News

वहीं दशहरा कार्यक्रम के आयोजन में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में लक्ष्य केसरवानी, लक्ष्मण के रूप में भव्य केसरवानी, सीता के रूप में रिद्धि पांडेय, हनुमान के रूप में  दीपांशु तिवारी और रावण के रूप में राजवीर शुक्ल के शानदार प्रस्तुति से उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दीनानाथ तिवारी, देवी शंकर मिश्रा (रिटायर्ड प्रधानाचार्य लाल बहादुर इंटर कॉलेज मांडा), प्रेमचन्द्र तिवारी, त्यागी जी, उमाशंकर तिवारी ने सभी की सराहना की। मानसी तिवारी, वैष्णवी तिवारी, ध्रुव केसरवानी, शुभ केसरवानी, शुभी पटेल, आरुषि शुक्ला, लक्ष्मी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शगुफ्ता, उपप्रधानाचार्य अजित मिश्रा, प्रेम नारायण प्रजापति, सारिका भगत, प्रतिभा सिंह, ममता यादव, अपर्णा तिवारी, अंतरा शर्मा, संजीव तिवारी, ऋषि तिवारी, सलोनी भारती आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad