Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत मेजा में बहू-बेटी सम्मेलन, महिलाओं को किया जागरूक

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। शनिवार को मिशन शक्ति फेस 5.0 के द्वितीय चरण व बहू-बेटी सम्मेलन के अंतर्गत मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

थाना मेजा कमिश्नरेट प्रयागराज की टीम जिसमें दरोगा मृत्युंजय कुमार, महिला दरोगा कुसुमलता, दरोगा शिम्पी सिंह यादव व अन्य कर्मचारीगण शामिल रहे, द्वारा ग्राम पंचायत भटौती थाना मेजा में महिलाओं, बालिकाओं व बहू-बेटियों को जागरूक किया गया।

टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का पालन करते हुए उनकी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे - वूमेन पावर लाइन 1090, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तार से बताया गया।

साथ ही गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध, ब्लैकमेलिंग, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन उत्पीड़न और सोशल मीडिया पर निजी फोटो/वीडियो के दुरुपयोग से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad