Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

एसआरएन अस्पताल में महिला कर्मचारी की प्रसव के दौरान मौत, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज शहर स्थित स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल (एसआरएन) में प्रसव के दौरान एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई। महिला एसआरएन में ही नर्स थी। घटना के बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में डॉक्टरों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
शशिकला एसआरएन में ही नर्स थी। प्रसव के लिए उसको एसआरएन में ही भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उसकी शशिकला की प्लेटलेट्स लगातार गिर रही थी। जिसके कारण उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में अस्पताल के कर्मचारी जुट गए और चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। अस्पताल प्रशासन ने कर्मचारियों और परिजनों क समझा बुझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी गई है। 
चिकित्सकों के मुताबिक शशिकला को पांच दिन पहले एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में चिकनगुनिया की पुष्टि हुई थी। दो दिन पहले आपरेशन से उसने बच्चे को जन्म दिया। बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके बाद नर्स की हालत खराब होने लगी। परिजन उसको यहां से लेकर चले गए और एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। वहां भी आराम न मिलने पर फिर लेकर उसे एसआरएन अस्पताल पहुंचे। यहां शनिवार को सुबह उसकी मौत हो गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad