Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में अनियंत्रित अप्पे की चपेट में आने से दो स्कूली बच्चों समेत आधा दर्जन घायल

SV News

ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित हुई अप्पे, मची अफरा-तफरी

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजा थाना क्षेत्र के कोरांव-कोहड़ार घाट मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में सवारियों से भरी अप्पे स्कूल जा रहे दो बच्चों को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में दोनों बच्चे समेत कुल छह लोग घायल हो गए। इसमें एक शिक्षिका और बुजुर्ग भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह एक अप्पे सवारियों को लादकर कोहड़ार घाट की तरफ जा रही थी। किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में अप्पे अनियंत्रित हो गई। वह सड़क के किनारे से स्कूल जा रहे दो बच्चों अंतिमा (7) पुत्री श्यामधर निवासी हरदिहा और विक्की (12) पुत्र लाल बहादुर निवासी हरदिहा को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में रामानुजन सरस्वती विद्या मंदिर के दोनों बच्चे घायल हो गए। साथ ही अप्पे में सवार मां सरस्वती स्कूल कोहड़ार की शिक्षिका गरिमा सिंह (22) निवासी खरका डाबर थाना मेजा, मालती देवी पत्नी मिश्रीलाल निवासी हरदिहा और चालक महेश माली निवासी हरदिहा घायल हो गए। मालती देवी अपने मायके करछना थाना क्षेत्र के गोसाईंपुरा जा रही थी। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। घटना के बाद घंटों हड़कंप मचा रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad