Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: अभिनेता सलमान को धमकाने वाले आरोपी ने किया बवाल, की तोड़फोड़

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। बाॅलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी देने वाले शेरा व उसके 10 साथियों ने शुक्रवार को करेली में जमकर बवाल किया। घर पर चढ़कर तोड़फोड़ की और दो लाख रंगदारी मांगी। 12 हजार रुपये भी लूट ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मो. इशाक करेली स्कीम में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वह बैंक ऑफ बड़ौदा के पास स्थित अपने दूसरे घर पर था। उसी समय शेरा व उसके 10 साथी जबरन घर में घुस गए और उसे बुलाने लगे। खिड़की से झांककर देखा तो सभी लाठी, सरिया व अन्य धारदार हथियारों से लैस थे। वह बाहर नहीं निकला तो आरोपी गालीगलौज करते हुए दो कार व एक बाइक में तोड़फोड़ करने लगे।
इसके साथ ही एक कार में रखा पर्स, जिसमें कागजात व 12 हजार नकद थे वह लेकर भाग निकले। जाते समय परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले दो लाख रुपए रंगदारी भी मांगी। करेली इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि शेरा शाहगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसपर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad