Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: अब और नहीं बच पाएगी शाइस्ता परवीन और जैनब फातिमा!

SV News

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देगी पुलिस

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन समेत छह आरोपियों को पकड़ने में नाकाम पुलिस ने अब कुर्की प्रक्रिया तेज कर दी है। चल-अचल संपत्ति की कुर्की के लिए अदालत से आदेश मिलने के बाद पुलिस जल्द ही इनके ठिकानों पर जाएगी। पुलिस ने इन आरोपियों की कुछ संपत्ति का पता लगाया है। हालांकि, जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि कुर्की की औपचारिकता पूरी कर आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी।
सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपियों अतीक और अशरफ की 13 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में हत्या कर दी गई थी। चार अन्य आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बावजूद अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा, बहन आयशा नूरी, बमबाज गुड्डू मुस्लिम, अरमान बिहारी, साबिर अब तक नहीं पकड़े जा सके। 
हत्याकांड के विवेचक ने हर संभव खोजबीन के बाद इनके खिलाफ अदालत से कार्रवाई शुरू की। पहले धारा 82 के तहत कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस जारी किया गया था। वे सब हाजिर नहीं हुए तो सभी छह के खिलाफ अदालत के आदेश का पालन नहीं करने का केस धूमनगंज थाने में लिखा गया। 
डेढ़ महीने तक इंतजार करने के बाद विवेचक की अर्जी पर अदालत ने धारा 83 के तहत कुर्की का आदेश जारी किया है। अब धूमनगंज पुलिस फरार आरोपियों शाइस्ता और जैनब समेत छह आरोपियों की संपत्ति कुर्क करेगी।
एसीपी धूमनगंज वरुण कुमार ने बताया कि पुलिस कुर्की आदेश से पहले ही इन सभी के नाम वाली संपत्तियों को चिह्नित करने की कवायद में लगी रही। शाइस्ता और जैनब के पति अतीक-अशरफ की अब तक चिह्नित संपत्तियों को कुर्क किया जा चुका है। पत्नियों के नाम वाली संपत्ति भी जब्त हो चुकी है। गुड्डू मुस्लिम, अरमान, साबिर की जायदाद का भी पता लगाया जा चुका है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad