क्षत्रिय महासभा प्रयागराज मंडल के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा
प्रयागराज (राजेश सिंह)। विजय पर्व दशहरा पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा प्रयागराज मंडल के तत्वावधान में आयोजित भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा एवं शस्त्र पूजन समारोह जिला पंचायत सभागार में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ0 देवराज सिंह ने कहा कि आपस में एकता स्थापित करने मात्र से ही कल्याण नहीं होगा, समाज और राष्ट्र का कल्याण तभी होगा जब हम समाज के सभी वर्गों को अपने साथ जोड़ें। जो भी मर्यादा का पालन करता है, वही पुरुषों में उत्तम होता है और इसमें भी अपने नारी सम्मान, सभी के सम्मान, आचरण, व्यवहार, मानवता, दानशीलता, उदारता और वीरता आदि में सर्वोत्तम हो, वह मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाता है। राम ने रावण के वध में भी मर्यादा निभायी। इसीलिए वह पुरुषोत्तम कहलाए। भगवान श्रीराम ने समाज के सभी वर्गों को आपस में एक सूत्र में जोड़ा है। वर्तमान में वह सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। उच्च शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि अपनी आमदनी का एक हिस्सा बच्चों के जन्म के समय से ही उनके नाम जमा करिए। उच्च शिक्षा में दाखिला कराइये। बच्चों को सादा जीवन सिखाइए, नशे के प्रति जागरुक करिए तथा बच्चों को अपनी जड़ों से जुड़ना सिखाइए, जो अपनी जड़ों से कट जाएगा, वह नष्ट हो जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने समय के पालन पर विशेष जोर दिया उन्होंने कहा कि जिसने समय का ध्यान नहीं रखा, समय ने उसको नष्ट कर दिया। विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत डॉ0 वी0के0 सिंह ने कहा कि भगवान राम और निषादराज की मित्रता आपस में एक मिसाल है, हमको सभी वर्गों के प्रति भगवान श्रीराम की सद्भावना से शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य डॉ0 घनश्याम सिंह, पूर्व आई0जी0 के0पी0 सिंह जी, अध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन अशोक सिंह, तथा पूर्व प्राचार्य डॉ माया शंकर सिंह ने भी अपने विचार रखे तथा भगवान राम द्वारा स्थापित सामाजिक संरचना को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों में पूर्व प्राचार्य डॉक्टर घनश्याम सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह की गरिमामई उपस्थिति रही। अंत में कार्यक्रम के आयोजक सुरेश प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और सफल आयोजन के लिए अपनी कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विशेष आकर्षण उदीयमान खिलाड़ी सुश्री अदिति सिंह रहीं जिन्हें मुख्य अतिथि डॉ0 देवराज सिंह जी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सुश्री अदिति सिंह प्रयागराज के प्रतिष्ठित सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा हैं और अभी हाल ही में पुणे में आयोजित नेशनल हैंडबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते हुए उनका चयन एसजीएफआई में हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता उपेंद्र सिंह, हाईकोर्ट बार के पूर्व महासचिव एस0डी0 सिंह जादौन, प्राचार्य तिलक इंटर कॉलेज कोटवा मनोज सिंह, प्राचार्य योगेंद्र सिंह, नेशनल व्हील्स के संपादक रणविजय सिंह, दैनिक जागरण के पत्रकार जितेंद्र सिंह, संरक्षक मानवेंद्र सिंह, प्रदेश संरक्षक शिव शंकर सिंह परिहार, प्रदेश महामंत्री रवि किरण सिंह, प्रदेश महामंत्री अनिरुद्ध सिंह, अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ0 कमलाकर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, मंडल उपाध्यक्ष इंजीनियर सत्येंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष ओ0पी0 सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल उपाध्यक्ष डी0पी0 सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, मंडल संगठन मंत्री मनोज सिंह बिसेन, मंडल महामंत्री इंजीनियर आरकेएस चौहान, मंडल महामंत्री अजय सिंह, मंडल महामंत्री अजय कुमार सिंह, मंडल महामंत्री दिग्विजय सिंह, मंत्री संदीप सिंह रघुवंशी, कोषाध्यक्ष इजलेश सिंह, प्रचार मंत्री विकास सिंह, महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजेश सिंह, महानगर महामंत्री अजय सिंह गहरवार, अध्यक्ष गंगापार कमलेश प्रताप सिंह,महामंत्री दिनेश सिंह, अध्यक्ष यमुनापार अनुज सिंह, मंत्री यमुनापार विकास सिंह, मंडल अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ संजय सिंह फौजी, मंडल अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अवधेंद्र सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ राणा प्रताप सिंह चंदेल, मंडल अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ अधिवक्ता मा0 उच्च न्यायालय व पूर्व उपाध्यक्ष हाई कोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद सुनील सिंह मिंटू, अध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ जनपद कौशांबी डॉ0 कौशलेंद्र प्रताप सिंह, अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ गंगापार परबिंद सिंह, अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ यमुनापार कुंवर राजीव सिंह, अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ गंगापार सर्वेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगापार अधिवक्ता शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष गंगापार अरविंद प्रताप सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के मंडल महामंत्री बृजेंद्र सिंह, शिक्षक अनिल सिंह, प्रमोद सिंह कुलदीप सिंह, रोहित सिंह, अविनाश सिंह, संजय सिंह, नीरज सिंह, एडवोकेट ढाल सिंह, पवन सिंह, एन0पी0 सिंह, अवकाश प्राप्त प्रबंधक शिवराज सिंह, अवकाश प्राप्त खंड विकास अधिकारी साहबराज सिंह, अवकाश प्राप्त कोषाधिकारी हिंदराज सिंह, प्रवक्ता मनोज सिंह सेंट जोसेफ अनिल सिंह भदौरिया, अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह नाजू, वार्डन हौसला प्रसाद सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्रबंधक बृजेंद्र सिंह मनोज, डॉ0 संजय सिंह आदि सकड़ों की संख्या में क्षत्रिय बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे मुन्ने बच्चे रहे जो भगवान राम की शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन दिल्ली सरकार के माध्यमिक विद्यालय में प्रवक्ता शिक्षक जय सिंह, मंडल महामंत्री अजय सिंह और राष्ट्रवादी कवि बबलू सिंह बहियारी ने किया।