Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

38 वीं इंदिरा मैराथन: जसवंत और रेनू ने हासिल किया पहला स्थान

 

sv news

प्रयागराज (राजेश शुक्ला)।38 वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन में रविवार को देश भर से आए 560 नामचीन धावकों ने हिस्सा लिया। जिसमें 480 पुरुष और 80 महिला धावकों ने अपना पंजीकरण कराया था। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्म तिथि (19 नवंबर) पर खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव सुबह 6.30 बजे आनंद भवन के सामने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया।

जसवंत ने पहला स्थान हासिल किया। जिसमें उन्होंने दौड़ दो घंटा, 21 मिनट और 50 सेंकड में पूरी की। दूसरे स्थान पर आर्मी पुणे के बी सिरानू रहे। उन्होंने दो घंटा, 21 मिनट और 56 सेंकड का समय लिया। तीसरे स्थान पर प्रयागराज के अनिल कुमार सिंह रहे । उन्होंने दो घंटा, 22 मिनट और 21 सेकंड का समय लिया। चौथे स्थान पर प्रदीप सिंह रहे। इन्होंने 2 घंटा, 23 मिनट और 11 सेकंड का समय लिया।

42.195 किलोमीटर लंबी इस मैराथन को जीतने वाले को दो लाख रुपये मिलेंगे। द्वितीय पुरस्कार एक लाख और तृतीय स्थान पाने वाले को 75 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा चौथे स्थान से लेकर 14वें स्थान पर रहने वाले धावकों को 10-10 हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार मिलेगा।

इंदिरा मैराथन में महिला धावकों में भोपाल की रेनू प्रथम स्थान पर रहीं। अशोक नगर दिल्ली की रहने वाली 12वीं की छात्रा नूतन दूसरे स्थान पर आईं। वह पहली बार इंदिरा मैराथन में दौड़ीं। मुंबई हाफ मैराथन मैं उनका दूसरा स्थान था। तीसरे स्थान पर प्रयागराज की शिप्रा रहीं। प्रथम पुरस्कार के रूप में 2,00,000 रुपए द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1,00,000 रुपए और तृतीय पुरस्कार के रूप में 75 हजार रुपये दिए जाएंगे। 10 अन्य विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार के रूप में 10-10 हजार रुपये मिलेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad