प्रयागराज (राजेश सिंह)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपाइयों ने प्रयागराज एयरपोर्ट पर अंगवस्त्र पहनाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। नड्डा ने महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा से पार्टी के कार्यों की जानकारी ली। उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी लोकसभा का चुनाव भाजपा और कार्यकर्ताओं के लिए चुनौती पूर्ण है। देश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्यकर्ता लोकसभा के चुनाव को लेकर पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं और और पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे वोटर महा चेतना अभियान के द्वारा ज्यादा से ज्यादा नए मतदाता बनाएं।
इस अवसर पर उन्होंने महापौर गणेश केसरवानी से नगर निगम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। स्वागत करने वालों में सांसद केशरी देवी पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक पीयूष रंजन निषाद, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, नवीन शुक्ला, संजय गुप्ता, अंशुल सिंह परिहार, राम जी शुक्ला, अमित गुप्ता ,विवेक जायसवाल आदि रहे।
मध्य प्रदेश के रीवा में आयोजित अपनी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए जाते समय जेपी नड्डा शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। वह यहां पर दिल्ली से आए थे। यहां से वह रीवा के लिए रवाना हुए। रीवा में आज नड्डा की कई जनसभा हैं। साथ ही वह आधा दर्जन स्थानों पर रोड शो भी करेंगे।
प्रयागराज पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सांसद केशरी देवी, महापौर गणेश केसरवानी, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने भाजपा नेताओं से कहा कि अब समय काफी कम बचा है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है।
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में पांचों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए जनता ने पूरा मन बना लिया है। जेपी नड्डा ने गणेश केसरवानी को मेयर बनने पर बधाई दी। गणेश के मेयर बनने के बाद वह नड्डा पहली बार प्रयागराज आए हैं।