Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज में हर्ष फायरिंग में तीन बच्चों समेत चार घायल, मचा हड़कंप

SV News

मिस फायर के बाद नली में फंसी गोली निकालते समय हुआ हादसा

प्रयागराज (राजेश सिंह)। सरायइनायत थाना क्षेत्र के चकमुजमी गांव में बारात वापस आने खुशी में की जा रही हर्ष फायरिंग में तीन नाबालिग बच्चों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब हर्ष फायरिंग के दौरान गोली नहीं चली। गोली निकालने के लिए नली खोलते समय गोली चल गई और सामने बैठे लोग गोली की चपेट में आ गए। इससे खुशियों वाले घर में चीख पुकार मच गई। खून से लथपथ लोगों को तत्काल अस्पताल भेजा गया।

SV News

जानकारी के अनुसार ललित गुड़़गांव दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहते हैं। चकमुजमी गांव में उनकी ससुराल है। ससुराल में आयोजित शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे। ललित ने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे बारात घर पर वापस आई थी। उसी खुशी में घर पर सब नाच रहे थे। तभी एक रिश्तेदार ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, लेकिन गोली नली में ही फंस गई।


वह नली को सामने करके गोली निकालने लगा तभी अचानक गोली चल गई। गोली सामने रखी बेड को पार करते हुए बाहर निकल गई, जिसकी चपेट में आने से विजय (12) पुत्र राकेश भारती, भाविक (10) पुत्र ललित कुमार, रक्षित (10) पुत्र ललित कुमार और सुषमा (40) पत्नी प्रेम चंद्र जख्मी हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। घटना से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। खुशियों वाले घर में चीख पुकार सुनाई देने लगी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad