मेजा,प्रयागराज।(पवन तिवारी)
जवाहर नवोदय विद्यालय मेजा खास प्रयागराज में शुक्रवार को हाई कोर्ट प्रयागराज के मा.न्यायाधीश विनोद दिवाकर जी का आगमन हुआ।उनके साथ ही नवोदय विद्यालय समिति के लखनऊ सम्भाग के उपायुक्त बिनय कुमार सिन्हा और सह आयुक्त जनार्दन उपाध्याय ,नवोदय विद्यालय अमेठी के प्राचार्य पी के सिंह का आगमन हुआ। माननीय जज का स्वागत उपयुक्त विनय सिन्हा जी ने किया।सबको सम्मानित जनार्दन उपाध्याय जी ने किया।सम्मानित जज महोदय ने छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें अच्छी सोच और अच्छे विचार के साथ अध्ययन करने को कहा उनके अनुसार प्रत्येक बच्चा अच्छा कर सकता है और शिक्षक भी बच्चे को आगे बढ़ने का गौरवपूर्ण काम कर रहे हैं वह बहुत ही सम्मानित कार्य कर रहे हैं। नवोदय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुधा शेट्टी जी ने संपूर्ण व्यवस्था अपने शिक्षकों के माध्यम से किया। विद्यालय में मा.जज का भव्य स्वागत हुआ। डॉक्टर डीके त्रिपाठी जी के अनुसार छात्र शिक्षक का सर्वोत्तम गौरव है।डॉ अरविंद चौधरी के अनुसार ऐसे कार्यकर्मो से छात्रों को प्रेरणा मिलती है। कला शिक्षक नितिन कुमार ने अपने सहयोगी अध्यापकों के साथ विद्यालय के सुंदरता में चार चांद लगा दिए।
डॉ प्रमोद मिश्र ने सबके सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।इस मौके पर हाई कोर्ट के कर्मचारी मनोज कुमार भास्कर,अनिल विश्वकर्मा ललित मोहन,अर्पित गोस्वामी, दिनेश कुमार , रत्नेश कुमार मौर्य, प्रभात कुमार तिवारी,आदित्य कुमार,अनिल कुमार, पवन कुमार शुक्ला, श्रीकेश शर्मा, प्राची केसरवानी, बंदना गौतम, मोहनी राय, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे।