Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा में भव्य भरत मिलाप कार्यक्रम में शिरकत किए कई नेता

SV News

मेजा, प्रयागराज (श्रीकान्त यादव)। मेजाखास में दशकों पुराने परंपराओं रीति रिवाज को यहां के लोगों द्वारा आज भी पूरे विधि विधान से संपन्न कराया जाता है। इसी कड़ी में गुरुवार को मेजाखास बाजार में भरत मिलाप लीला का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दर्शक सड़क पर तथा छतों पर से टकटकी लगाए देखे गए। मेजाखास में यह भरत मिलाप का मेला कई वर्षों से आयोजित होता चला आ रहा है। मुख्य चौराहे पर बरगद के पेड़ के पास लगे मंच पर पंहुचे भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला, पूर्व प्रमुख मेजा मुन्नन शुक्ला सहित कई नेताओं ने बारी-बारी से अपने विचार रखे। आयोजन समिति के सदस्यों ने पंकज मोदनवाल के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में वरिष्ठ नेता योगेश शुक्ला ने इस भरत मिलाप को सनातन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बताया है और कहा कि उन्हें इस परंपरा को लेकर विशेष गर्व की अनुभूति हो रही है। पूर्व प्रमुख मुन्नन शुक्ला ने कहा कि भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारें और हर एक व्यक्ति से प्रेम से रहें। बाजार में सड़क किनारे कई मंच सजाए गए थे।

SV News

वहीं कुछ देर में मेजा विधायक संदीप पटेल व विधानसभा अध्यक्ष विजयराज सिंह यादव भी मंच पर पहुंचे और कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्यों व सपा नेता वीरेंद्र सिंह यादव सहित कई कार्यकर्ताओं ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। अपने संबोधन में विधायक संदीप पटेल ने कहा कि राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न चारों भाइयों में अटूट प्रेम था। हमें सीख लेनी चाहिए और प्रेम से रहना चाहिए। विधायक ने आगे कहा कि हमारे बीच रामराज्य कब आएगा जब हम प्रेम से रहना सीख लेंगे। लोगों से प्रेम से रहें और प्रेम से चलें। तभी रामराज्य आएगा। कार्यक्रम को लेकर प्रभु श्री राम का रथ तैयार किया गया था। पूरा बाजार विशेष लाइटों से जगमगा रहा था। सैकड़ों दर्शक भरत मिलाप कार्यक्रम को देखने के लिए जुटे थे।

SV News

कुछ ही देर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ संगम मिश्र अपनी टीम के साथ पंहुचे और आयोजन समिति ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री मिश्र ने भगवान के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। अपने संबोधन में डा संगम मिश्र ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि सनातन संस्कृति के इस भरत मिलाप कार्यक्रम का हम साक्षी बन रहे हैं। भगवान श्री राम का व्यक्तित्व हम सभी के लिए अनुकरणीय है। उनके प्रतिनिधि शंकर देव त्रिपाठी ने भी भगवान श्रीराम के व्यक्तित्व को बताया और उनके पिता भाईयों और माताओं के प्रेम को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम में कई चौकियां बनाई गई थी। जिस पर मुख्य चौकी पर संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरिश्चन्द्र त्रिपाठी ने किया। वहीं दूसरी चौकी पर संचालन सपा नेता वीरेन्द्र सिंह यादव ने किया। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेजा पुलिस मौजूद रही। धीरे-धीरे मेले में दुकानें भी सजने लगी। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम की शुरुआत हो रही थी और देर रात तक भरत मिलाप कार्यक्रम चलता रहेगा। इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, संरक्षक वीरेंद्र यादव, हरिश्चंद्र त्रिपाठी (पत्रकार), जयकुमार यादव, रामबाबू, योगेश जायसवाल, पंकज मोदनवाल, प्रवीण गुप्ता और ओमजी मिश्र सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad