Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज: विश्वकप में भारत की हार से आहत किशोरी ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

SV News

वाह क्रिकेट की दीवानगी, अस्पताल में किशोरी का चल रहा उपचार

प्रयागराज (राजेश सिंह)। विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत की हार से पूरा देश मायूस है। इधर, मऊआइमा क्षेत्र में विश्वकप में हार से एक किशोरी इतनी आहत हुई कि वह पूरी रात रोती रही और खाना-पीना छोड़ दिया। मंगलवार को उसने जहर खा लिया। किशोरी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मऊआइमा क्षेत्र की एक किशोरी विश्वकप से भारत की जीत की उम्मीद लगाए बैठी थी। जब भारत की टीम ऑस्ट्रेलिया से हार गई तो यह बात उसे बर्दाश्त नहीं हुई। हार से आहत किशोरी रातभर सोई नहीं और रोती रही। सोमवार को भी उसने दिनभर भोजन नहीं लिया। मंगलवार को उसने सुबह जहर निगल लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी को घरवालों ने प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसकी हालत में सुधार है। इधर, किशोरी की क्रिकेट के प्रति दिवानगी की चर्चाएं क्षेत्र में चलती रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad