प्रयागराज (राजेश सिंह)। कौशाम्बी से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। रेप पीड़िता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है। घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। एसओजी और पुलिस की ज्वॉइंट टीम के साथ मुठभेड़ हुई है।हथियारों से लैश आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस ने भी आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। जिसमें मुठभेड़ में मुख्य अपराधी अशोक समेत दो गिरफ्तार किए गए। थाना महेवाघाट क्षेत्र के तराई रामनगर में देर रात मुठभेड़ हुई है।
मामले में एसपी कौशांबी बृजेश मिश्रा की बाइट
गौरतलब हो कि दुष्कर्म पीड़िता के दुखद अंत से हर कोई अवाक है। दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता ने डटकर मुकाबला किया। आरोपी को जेल भिजवाया फिर राजनीति में सक्रिय होकर अपने जैसी ही पीड़ितों की मदद करने लगी। जेल से छूटने के बाद आरोपी उसे मुकदमे में सुलह करने के लिए धमकी देते रहे, लेकिन वह झुकी नहीं। तीन बार शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिणामस्वरूप बेखौफ हमलावरों ने मर्दानी को कुल्हाड़ी से हमलाकर मार डाला।
मृतका के पिता घटना के बारे में पूछने पर फफक पड़ते हैं। कुछ शब्द बोलने के बाद उनका गला भर जाता है। वह बताते हैं कि उनकी दो बेटी और दो बेटाें में पीड़िता दूसरे नंबर की थी। बिटिया हाईस्कूल तक पढ़ी थी। मई 2022 में परिवार के सदस्य खेत में थे, तभी पड़ोसी पवन निषाद ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। यह पहले से मालूम था कि पवन का भाई अशोक हत्या कर चुका है। इसके बाद भी बेटी डरी नहीं। उसने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर जेल भिजवाया।
इसे लेकर पवन के घरवाले रंजिश मानने लगे थे। घटना के बाद उसने अपने जैसी पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए राजनीति में कदम बढ़ाया। साल भर पहले एक राजनैतिक दल ने बेटी को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। नवरात्र पर आरोपी पवन निषाद जेल से छूटकर आ गया। इसके बाद से पवन व उसका भाई अशोक मुकदमे में सुलह करने के लिए धमकी देने लगे। इसकी महीने भर में तीन बार पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
सोमवार को भी आरोपी गाली-गलौज कर रहे थे। बेटी अपनी भाभी के साथ पुलिस से शिकायत करने गई थी। हर बार की तरह इस बार भी पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया और बेखौफ हमलावरों ने बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
वहीं बुधवार की देर रात रेप पीड़िता के हत्यारों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई है।घेराबंदी करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। एसओजी और पुलिस की ज्वॉइंट टीम के साथ मुठभेड़ हुई है।हथियारों से लैश आरोपियों की ओर से फायरिंग की गई। पुलिस ने भी आरोपियों पर जवाबी फायरिंग की। जिसमें मुठभेड़ में मुख्य अपराधी अशोक समेत दो गिरफ्तार किए गए। थाना महेवाघाट क्षेत्र के तराई रामनगर में मुठभेड़ हुई है।